बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

बीकानेर। 5 नंबर डिस्पेंसरी में शनिवार को मरीजों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने वहां कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. बिंदुबाला मित्तल पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार एक महिला उपचार के लिए डिस्पेंसरी पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र भाषा में बात की, जिससे वहां मौजूद महिलाओं में नाराजगी फैल गई और हंगामा शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि समझाइश के दौरान उनके साथ भी चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया।

चिकित्सक को हटाने की मांग पर धरना
विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डिस्पेंसरी पहुंच गए और चिकित्सक को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डॉक्टर के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति को देखते हुए डॉ. पुखराज साध ने डॉ. बिंदुबाला मित्तल को एपीओ कर आरसीएचओ कार्यालय भेजने के आदेश जारी किए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। कुछ समय तक डिस्पेंसरी परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल इस मामले में चिकित्सक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार