बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

बीकानेर। जिले में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर की ओर से आई तेज आंधी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हरियासर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी यूरिया से भरी एक पिकअप पर विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय चालक वाहन में मौजूद था, जिसे मामूली चोटें आईं।

वहीं लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 03 स्थित अंडरब्रिज के पास रेलवे की विद्युत लाइन का तार भी तेज हवाओं के कारण टूटकर नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। तेज आंधी का असर स्टेट हाईवे-6ए पर भी देखने को मिला। हनुमान नगर के पास एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पेड़ गिरने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग हालात सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन