राजस्थान में 13,398 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान में 13,398 पदों पर निकली वैकेंसी,18 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 13 हजार 398 पदों पर भर्तियां निकली है। जिसमें CHO, नर्स, लेखा सहायक लैब टेक्नीशियन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कंपाउंड और इंजीनियर जैसे 29 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की है।

इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड और टैबलेट बेस्ड टेस्ट के आधार पर 2 जून से 13 जून के बीच भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स के आधार पर संविदा के तहत नौकरी दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा
उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन (CBT/TBT) और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा