बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

नोखा शहर के महावीर चौक स्थित वार्ड पार्षद देवकिशन चाण्डक के घर से बुधवार को दिनदहाड़े वाटर सिस्टम और उससे जुड़ी पाइपलाइन चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पार्षद देवकिशन चाण्डक के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ महिलाएं उनके घर के आसपास कचरा बीनने के बहाने आईं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि इन महिलाओं ने घर में प्रवेश किया, वाटर सिस्टम को खोला और उसे अपने कपड़ों में छिपाकर मौके से फरार हो गईं। फुटेज में तीन-चार महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करती और घर के अन्य हिस्सों की भी जांच-पड़ताल करती दिखाई दे रही हैं। चाण्डक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के चलते सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर द्वारा जहर पी लिया। घटना जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र…

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए श्रीगंगानगर में एक ज्वेलर्स को दादी की मौत की कहानी सुनाकर लाखों…

    You Missed

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला