अचानक ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को पूरे संभाग में करनी पड़ी नाकाबंदी, पढ़ें खबर

अचानक ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को पूरे संभाग में करनी पड़ी नाकाबंदी, पढ़ें खबर

राजस्थानी चिराग। पांच लाख रुपए भरे पीएनबी बैंक एटीएम को उखाड़कर बदमाश पिकअप में डालकर ले गए। बदमाशों ने 65 किलोमीटर जाकर गैस कटर से मशीन के ट्रे बॉक्स पार्ट काटा। इसके बाद रुपए निकालकर मशीन को सुनसान जगह फेंक गए। वारदात के बाद सोमवार सुबह मशीन को बरामद कर लिया गया है। घटना सूरतगढ़ के गांव बीरमाना में रविवार रात 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार करीब आधा दर्जन पिकअप सवार बदमाश गांव के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के सामने आकर रुके और बैंक के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग से स्प्रे कर दिया, ताकि कैमरे का लेंस ढक जाए। इसके बाद, दो से तीन बदमाश लोहे की रॉड लेकर एटीएम कक्ष में घुसे और बाहर और अंदर लगे हूटर की तारें काट दीं, ताकि किसी प्रकार की आवाज न हो। बदमाशों ने लोहे की रॉड से एटीएम को उसके फाउंडेशन से हिला दिया। इसके बाद पिकअप से ही टोचन करके एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और पिकअप में डालकर फरार हो गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार, घटना के वक्त एटीएम में करीब 5 लाख रुपए का कैश था, जिसे चोर मशीन के साथ ही ले भागे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गौरव यादव के निर्देशों पर डीएसपी प्रतीक मील ने रात में बीकानेर संभाग में नाकाबंदी करवा दी और पुलिस टीमों ने हाईवे और लिंक सड़क मार्गों पर वाहनों की गहन तलाशी ली। वहीं बैंक अधिकारियों और राजियासर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात का मुआयना किया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार घटना स्थल गांव बीरमाना से 65 किलोमीटर दूर क्षतिग्रस्त एटीएम सोमवार सुबह 11 बजे मिला। चोरों ने गैस कटर से मशीन के ट्रे बॉक्स पार्ट को काटकर 5 लाख रुपए की नकदी से भरी कैश ट्रे निकाल ली। इसके बाद मशीन को 465 हैड (सूरतगढ़) के सूनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी