3 बच्चों के पिता ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर सिर पकड़कर शव के पास बैठा रहा

3 बच्चों के पिता ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर सिर पकड़कर शव के पास बैठा रहा

राजस्थान के बारां जिले से हत्या की वारदात सामने आई है। दरअसल जिले के सारथल थाना क्षेत्र के नारेड़ा गांव में एक पति ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार नारेड़ा गांव निवासी धर्मराज लोधा ने अपनी पत्नी लीला बाई की देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान लीला बाई ने बचने के लिए चीख-पुकार भी की लेकिन आरोपी नहीं रुका। महिला की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो आरोपी सिर पकड़कर शव के पास बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत