दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, धड़ से अलग हुआ मां-बेटे का सिर, सुसाइड नोट भी मिला

दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, धड़ से अलग हुआ मां-बेटे का सिर, सुसाइड नोट भी मिला

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में मां ने अपने दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक नागौर जिले के डेगाना कस्बे में डेगाना-मकराना रेलवे ट्रैक पर चांदारुण रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर बुधवार देर रात एक महिला ने बेटा और बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। दर्दनाक हादसे में मां और बेटे का सिर धड़ से अलग हो गए। वहीं, बेटी की भी दर्दनाक मौत हो गई।
देर रात को हुई घटना के बाद सूचना पर डेगाना जीआरपी रेलवे पुलिस प्रभारी पुनाराम नायक मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरपीएफ पुलिस व डेगाना पुलिस थाने को सूचना दी गई। सिविल पुलिस का मामला होने पर डेगाना पुलिस ने तीनों के शव को रेलवे ट्रैक से उप जिला अस्पताल में लाकर मोर्चरी में रखा गया। साथ ही आधार कार्ड और सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
इनकी हुई मौत
हादसे में पहचान शारदा पत्नी विजयपाल बुडानिया उम्र 43 वर्ष, बेटा निखिल बुडानिया पुत्र विजयपाल उम्र 22 वर्ष व अंशु पुत्री विजयपाल जाट उम्र 16 वर्ष निवासी थिरपाली छोटी, जिला चूरू हाल निवासी जयपुर की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति और उनके परिजनों को सूचना भिजवाई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार