बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में पति को मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को परिवादी करणाराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि उसके बेटे श्यामसुंदर की शादी करीब दो महीने पहले भगवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद और झगड़े होते रहते थे।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 22 मई 2026 को भगवती ने अपने साथियों मानक और हरी के साथ मिलकर कथित रूप से आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए श्यामसुंदर को जान से मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवती के कथित प्रेमी माणक कुमावत को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पुलिस इससे पहले मामले में मुख्य आरोपी भगवती को भी गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन