बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

बीकानेर: गजनेर पुलिया के पास सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
बीकानेर। बीकानेर शहर के गजनेर पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर एक सडक़ हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि महिला पैदल जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिला को टक्कर मारी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बस ने बाइक पर सवार युवक को भी टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। गजनेर पुल क्षेत्र में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस और नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए जाम खुलवाने के प्रयासकर रही है ।घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद और नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतका के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस फरार बस और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के कारण गजनेर पुल क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारू करवाते हुए जाम खुलवाया। अभी तक मृतका व घायल की जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें