बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

बीकानेर। बिजली निगम में नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत करने के खेल का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग को मिली शिकायत के बाद जोधपुर डिस्कॉम ने बीकानेर में तैनात अधिशासी अभियंता (एक्सईएन-सिविल) हेमेन्द्र सिंह शेखावत को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) अखिलेश कुमार पीपल ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है, जिसे महज 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। समिति में अधीक्षण अभियंता (सिविल) तथा वरिष्ठ लेखाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

एक्सईएन शेखावत पर आरोप है कि उन्होंने ‘मैसर्स गजेंद्र सिंह/रूड़मल सिंह’ नाम की फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए कथित रूप से फर्जी परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट (कार्य संपादन प्रमाण पत्र) जारी किया। इसी जाली दस्तावेज के दम पर फर्म ने करीब 10 करोड़ रुपए के बड़े टेंडर हासिल कर लिए। शिकायत में सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि यह ठेकेदार फर्म वास्तव में खुद एक्सएन की ही बेनामी फर्म है।

निविदाओं में परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट अनुभव और कार्य गुणवत्ता का प्रमाण माना जाता है। गलत या भ्रामक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है तो वह निविदा प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में वित्तीय अनियमितता और प्रक्रियात्मक उल्लंघन की जांच को अत्यंत गंभीर माना जाता है।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत