राजस्थान के 31 शहरों में बारिश, अंधड़ का यलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के 31 शहरों में बारिश, अंधड़ का यलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में अगले 2-3 दिन और मौसम में गर्माहट से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 मई तक राज्य के 31 जिलों में अंधड़ चलने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि 13 मई से राजस्थान के ज्यादातर शहरों में फिर से गर्मी के तेवर तीखे होने वाले हैं। वहीं अगले सप्ताह के अंत तक हीटवेव का असर भी बढ़ने की आशंका है। राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। पाली में 32 और अजमेर में 20 मिमी बारिश मापी गई। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में शनिवार को भी बादलो की आवाजाही बनी रहने और कुछ शहरों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। राजस्थान में अगले एक दो दिन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहने की संभावना है। इसके असर से 13 मई तक प्रदेश में अंधड़ और बारिश की ​गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इसके बाद विक्षोभ सुस्त पड़ने पर फिर से गर्मी के तेवर तीखे होने और दिन में पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास तक दर्ज होने की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल