बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र मे घटटू गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। हादसा 9 मई को उस समय हुआ, जब युवक खेत में पानी की मोटर लगा रहा था। पैर फिसलने से वह सीधे कुंड में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान घटटू निवासी देवीसिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई भागीरथसिंह ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार परिवार गांव से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित खेत में बारहमासी ढाणी बनाकर रहता है और खेती-बाड़ी करता है। देवीसिंह पड़ोसी रामस्वरूप के कृषि कुएं से पानी लेकर खेती कर रहा था।

बताया जा रहा है कि 9 मई को देवीसिंह खेत में पानी की मोटर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर नोखा के बागड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार