बीकानेर: क्रिकेट मैच में विवाद के बाद युवक पर हमला, बोलेरो में आए 6 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

बीकानेर: क्रिकेट मैच में विवाद के बाद युवक पर हमला, बोलेरो में आए 6 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा
नोखा में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। बोलेरो में आए 6 लोगों ने लाठी-डंडों से युवक से मारपीट की। हमले में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। हमले को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ है। रासीसर पुरोहितान निवासी पीड़ित मोहित बिश्नोई ने बताया कि 24 जून को मोहित के परिवार और हडमान के परिवार के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय बहस हो गई थी। इसके बाद हडमान ने धमकी दी थी। घटना वाले दिन मोहित अपने दो साथियों दीपाराम और नरेंद्र के साथ घर जा रहा था। रास्ते में हडमान ने फोन पर किसी को बुला लिया। कुछ देर बाद एक बोलेरो में रविंद्र, मोहित, ऋषभ, सुनिल और मुकेश रिछपाल आ गए। सभी आरोपियों के पास लाठियां थीं। हडमान के हाथ में 3-4 फुट लंबी लोहे की चाबी थी। हडमान ने चाबी से मोहित के दाहिने पैर पर वार किया। मोहित गिर गया और सभी ने लाठियों और लातों से उस पर हमला कर दिया। मोहित के शोर मचाने पर दीपाराम और नरेंद्र मदद के लिए आए। आरोपी बोलेरो में बैठकर फरार हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि मोहित के पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी