शहर में इस जगह अवैध सबंधों के चलते युवक की धारदार हथियारों से हत्या

शहर में इस जगह अवैध सबंधों के चलते युवक की धारदार हथियारों से हत्या

पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। देवनगर बस स्टैंड के समीप चक 42 एनडीआर में रविवार रात एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राकेश (30) पुत्र अमीचंद जाट के रूप में हुई है। हत्या की वजह अवैध संबंधों की रंजिश मानी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ राकेश को पीलीबंगा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक राकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में 16 लोगों को राउंडअप किया है। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई भीमसेन पुत्र अमीचंद जाट ने सात नामजद आरोपियों सहित करीब 17 जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि राकेश जाट (30) पर पड़ोसी संदेह करते थे कि उनके परिवार की किसी महिला से उसके अवैध संबंध है। करीब 15 दिन पहले राकेश की माता ने खेत जाकर पड़ोसियों को अपनी महिलाओं को समझाने के लिए कहा था इसलिए बावजूद इनमें सम्पर्क बना हुआ था।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर