बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे पर एक ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों अमरीकसिंह और सुचासिंह को गिरफ्तार कर ट्रक-ट्रेलर को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को थानाधिकारी जगदीश सिंह, पुलिस निरीक्षक मय जाब्ता गश्त पर थे। शाम करीब 4:30 बजे अदपाली जंक्शन एनएच-911 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। करीब 5:30 बजे चारणवाला की तरफ से एक ट्रक-ट्रेलर आता दिखाई दिया। पुलिस को नाकाबंदी करते देखकर चालक ने करीब 25 मीटर पहले वाहन रोक दिया और भागने का प्रयास किया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अमरीकसिंह पुत्र चरणसिंह, निवासी रूपनगर, पंजाब तथा खलासी ने अपना नाम सुचासिंह पुत्र कश्मीरीलाल, निवासी पंजाब बताया। दोनों की सहमति के बाद नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई। ट्रक के कैबिन में खलासी सीट के नीचे बने बॉक्स से एक पीले रंग की थैली मिली। तलाशी लेने पर उसमें भूरे-मटमैले रंग का पदार्थ मिला, जिसकी डोडा पोस्त चूरा होने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हुई।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा