धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा सबसे तेज चाल से राशि बदलते हैं। चंद्रमा लगभग सवा दो दिनों में अपनी राशि बदल लेते हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो इस राशि में 25 अगस्त तक रहेंगे। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए शुभ और फलदायी साबित होने वाला होगा। अचानक आय में वृद्धि, शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

मेष राशि
चंद्रमा का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। लेकिन आपको इस दौरान लेन-देन के मामलों में संभलकर रहना होगा।

सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए-नए स्त्रोत आपके सामने आ सकते हैं। किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का धनु राशि में गोचर शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अपने नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेगा और अचानक से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना दिखाई देगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा