14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, 2 महीने पहले की थी छेड़छाड़, पुलिस जुटी तलाश में

14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, 2 महीने पहले की थी छेड़छाड़, पुलिस जुटी तलाश में

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ में एक रिश्तेदार ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। नोहर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बैंक से पैसे निकालने के लिए नोहर गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि आरोपी परिवार का रिश्तेदार है, लड़की को जोरावरपुरा बस स्टैंड से अपनी कार में बहला-फुसलाकर ले गया।

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से ही उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। लगभग दो महीने पहले उसने घर आकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ भी की थी। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर में आना-जाना था, जिसका उसने गलत फायदा उठाया।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन बंद है और वह अपने घर से फरार है। एएसआई छोटूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी और नाबालिग की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने