बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वल्लभ गार्डन निवासी सुरेन्द्र ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 22 अप्रैल की शाम उनकी बेटी कोचिंग सेंटर से करीब 7–8 बजे घर लौटी और ऊपर कमरे में चली गई। रात को परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने पढ़ाई का हवाला देकर मना कर दिया। रात करीब 10 बजे दोबारा आवाज देने पर भी उसने यही जवाब दिया। इसके बाद परिवार अपने-अपने कमरों में सो गया।

अगली सुबह जब काफी देर तक जीया ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को संदेह हुआ। पिता, भाई और एक दोस्त ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए—जीया पंखे के हुक से फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी