बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में शोभाणा गांव के पास सोमवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों से 80 हजार रुपए नकद लूट लिए। बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भादला निवासी प्रेमसिंह के बेटे चंद्रपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह अपनी गाड़ी से शोभाणा गांव से लौट रहे थे। वे शोभाणा निवासी हीर सिंह से उधार लिए 80 हजार रुपए नकद लेकर आ रहे थे। शोभाणा गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहुंचते ही पीछे से आई एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर से पीड़ितों की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कैंपर में शोभाणा निवासी मेघ सिंह पुत्र मूल सिंह और दो अन्य लोग सवार थे।

आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर चंद्रपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह को पिस्टल दिखाई। उन्होंने डरा-धमकाकर जबरन 80 हजार रुपए नकद छीन लिए। बदमाश पीड़ितों की गाड़ी की चाबी भी निकाल ले गए और जान से मारने की धमकियां देते हुए अपनी कैंपर से मौके से फरार हो गए।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा