रामदेवरा जा रहे 2 भाइयों को बस ने कुचला, मौत, बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से आग लगी

रामदेवरा जा रहे 2 भाइयों को बस ने कुचला, मौत, बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से आग लगी

तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस बेकाबू हो गई और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हाईवे के किनारे पर लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर बस रुकी। इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और बाइक के घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई। हादसा नेशनल हाईवे-68 पर सुबह करीब 8.15 बजे रणोदर गांव की सीमा पर हुआ। SHO बलदेव राम ने बताया- प्राइवेट बस बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जाते हैं। रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की तरफ से आ रही एक बाइक की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाई संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) बस के टायर के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के शव और बैग में रखा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। बेकाबू बस टायरों में फंसी बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और हाईवे किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर रुकी। इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे।

बस और बाइक जलकर हुई खाक
SHO बलदेव राम ने बताया- हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया, जो जलकर कबाड़ हो चुकी थी। बस भी पूरी तरह जल चुकी थी। बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लग गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल