राजस्थान में चलती ट्रेन से साढ़े 21 तोला सोना व डेढ़ लाख रुपए चोरी, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

राजस्थान में चलती ट्रेन से साढ़े 21 तोला सोना व डेढ़ लाख रुपए चोरी, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

राजस्थानी चिराग। शादी समारोह से लौट रहे परिवार का ट्रेन से करीब साढ़े 21 तोला सोना एवं डेढ़ लाख रुपए नकद अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद जब ट्रेन चली तो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने बदमाशों की तलाश शुरू की। अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जीआरपी थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सावित्री देवी पत्नी महावीर प्रसाद चौहान निवासी पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि वह, उसके जीजा मनफूलराम सांखला, बहन शारदा देवी, पूजा व रेखा अपनी भतीजी की शादी में सीकर गए थे। वहां से नौ अप्रेल को श्रीगंगानगर आने के लिए अरावली एक्सप्रेस में सवार हुए। उनके पास बैग, सूटकेस आदि के कुल 11 नग थे। ट्रेन दस अप्रेल की रात करीब ढाई दो बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकी।

परिवादिया व उसके परिवार के सदस्य हल्की नींद में थे। करीब आधा घंटा ठहराव के बाद जब ट्रेन चली तो एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में आया। परिवादिया का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने हल्ला मचाया व चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेकर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। मामले की जांच जीआरपी थाने के एएसआई कल्याण सिंह कर रहे हैं।

झाड़ियों में फेंक दिया मोबाइल फोन
चोरी हुए पर्स में दो मोबाइल फोन भी थे, जिनमें एक बंद था और दूसरा चालू स्थिति में था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार पड़ताल के दौरान स्टेशन से कुछ दूरी पर मोबाइल फोन झाडिय़ों में पड़े मिले। अज्ञात चोर को पता था कि इतने सारे बैग लेकर चल रहा परिवार किसी समारोह से लौटा है और जेवरात, नकदी वगैरह पर्स में ही होंगे।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार