अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर सरकार का एक्शन, ये 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म बैन

अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर सरकार का एक्शन, ये 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म बैन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने वाले 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया। सरकार का कहना है कि ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को इन OTT एप्स-वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा है। बैन एप्स में ALTT, Ullu, देसी फ्लिक्स जैसे फेमस प्लेटफॉर्म भी हैं। ALTT एप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। वहीं ULLu एप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था। इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।

चार कानूनों के तहत OTT एप्स पर बैन

IT एक्ट, 2000 (धारा 67)- इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट प्रकाशित या फैलाना कानूनी अपराध है।
IT एक्ट, 2000 (धारा 67A)- इंटरनेट पर सेक्शुअल एक्टिविटी से जुड़ा वीडियो या कंटेंट पोस्ट करना गैरकानूनी है।
BNS 2023 (धारा 294)– सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करना या गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।
महिलाओं के अश्लील (निषेध) एक्ट 1986 (धारा 4)- किसी भी माध्यम से महिलाओं को अश्लील या अपमानजनक रूप में दिखाना कानूनी अपराध है।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अनैतिक गतिविधियों पर भी अभियान जारी है। बीकानेर शहर में इसको…

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी बीकानेर। पीबीएम अस्पताल रोड़ पर आज दिन में अचानक बाइक में आग लग गयी। देखते ही देखते ही बाइक आग से…

    You Missed

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल