25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

राजस्थानी चिराग। अनूपगढ़ के घडसाना थाना क्षेत्र में 25 साल की विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में इस्तगासा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 13 मई 2020 को घडसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पहले सब सही था। 17 दिसंबर 2024 को वह घर पर अकेली थी, तब उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, लेकिन उसके पति ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 8 जनवरी 2025 उसका ससुर एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। वह व्यक्ति घर के बाहर खड़ा रहा और ससुर ने फिर से महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा। इसके बाद ससुर और उसके साथ आया व्यक्ति वहां से फरार हो गए। फिलहाल, घड़साना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार