शहर में इस जगह 3 अफसरों ने पुलिस पर हमला किया, टेबल पर हाथ मारकर कांच तोड़ा

शहर में इस जगह 3 अफसरों ने पुलिस पर हमला किया, टेबल पर हाथ मारकर कांच तोड़ा

जयपुर में तीन अधिकारियों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत अधिकारियों ने राहगीरों से गाली-गलौज की। बीच सड़क पर काले रंग की थार गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया तो उन्होंने थाने में भी हंगामा कर दिया। घटना कानोता थाना इलाके की है। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया- थाने में लाने के बाद तीनों अधिकारियों ने पूछताछ में अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। स्वयं को बड़ा अधिकारी बताते हुए थाने में हंगामा किया। टेबल पर जोर-जोर से हाथ मारकर कांच तोड़ दिया। सीएल अवकाश रजिस्टर फाड़ दिया। बात बढ़ने पर हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल, कॉन्स्टेबल सेवा राम और कॉन्स्टेबल महाराज सिंह पर हमला कर दिया। हमले में हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। अन्य दो कॉन्स्टेबल के गले और हाथों पर खरोंचें और अंदरुनी चोटें आईं है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए