राजस्थान में इतनी तारीख को 30 हजार प्राइवेट बसें रहेंगी बंद, ये वजह आई सामने

राजस्थान में इतनी तारीख को 30 हजार प्राइवेट बसें रहेंगी बंद, ये वजह आई सामने

जयपुर: राजस्थान में निजी बस संचालकों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में 31 दिसंबर को एक दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल यात्री बसों में लगाए गए लगेज कैरियर को हटाने और उस पर चालान की कार्रवाई के खिलाफ की जा रही है। बता दें कि हड़ताल के चलते स्लीपर, स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज सहित सभी श्रेणियों की करीब 30 हजार निजी बसों का संचालन ठप रहेगा। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि सरकार और परिवहन विभाग का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए यह हड़ताल की जा रही है। सत्यनारायण साहू ने कहा कि 31 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बस संचालकों का कहना है कि अचानक की जा रही सख्त कार्रवाई से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला