बीकानेर: बीच सड़क जल गई कार, आगे-पीछे पूरी तरह जली कार

बीकानेर: बीच सड़क जल गई कार, आगे-पीछे पूरी तरह जली कार

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक कार देर रात सड़क पर जलकर राख हो गई। कार में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। कार का एक वीडियो भी सामने आया है, सड़क किनारे कार जल रही है। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई कार को वहां से हटाया और रास्ता फिर से शुरू करवाया। नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण माकड़ ने बताया कि कार देर रात जल गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार को वहां से हटा दिया गया है। कार बीकानेर के किसी शख्स की है, लेकिन अभी नाम स्पष्ट नहीं हुआ है। कार में एलपीजी या सीएनजी लगी हुई है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ है। जिस समय आग लगी, उस समय कार चल रही थी।

ड्राइवर ने आग का पता चलते ही उसे किनारे किया और खुद बाहर निकल गया। बीच रास्ते में कार को आग से बचाने के लिए तुरंत कोई साधन नहीं मिला, ऐसे में कार जलती चली गई। उसके आगे और पीछे का पूरा हिस्सा जल गया है। अब कार में सिर्फ लोहे का सामान ही बचा है। सीट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। माकड़ ने बताया कि बुधवार को कार मालिक का पता लगाकर उससे पूछताछ की जाएगी। कार मालिक बीकानेर शहर का बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया