1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के छबड़ा में बच्चे को बचाने के प्रयास में चार परिजन नदी में डूब गए। वहीं बालोतरा में काम के लिए निकले चार सगे भाइयों की मौत हो गई। जयपुर में टैंकर ने मां-बेटे को कुचल दिया तो पाली में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलटने से जीजा-साली की मौत हो गई। बालोतरा जिले के पाटोदी क्षेत्र में कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। कोडूका निवासी उदाराम (35), रेखाराम (33), जोगाराम (28) और विशनाराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल कार से कालेवा की ओर जा रहे थे कि परेऊ-गिड़ा की ओर से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस कार को करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उदाराम और रेखाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर घायल जोगाराम और विशनाराम को बालोतरा नाहटा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें