खुशखबरी: राजस्थान में ये 42 सेवाएं ऑनलाइन, घर से करो आवेदन

खुशखबरी: राजस्थान में ये 42 सेवाएं ऑनलाइन, घर से करो आवेदन

जयपुर। लोगों की सहूलियत और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए परिवहन विभाग जनता से जुड़े लाइसेंस और वाहन संबंधी कार्यों को ऑनलाइन कर रहा है। हालांकि इसकी शुरूआत सालभर पहले ही कर दी गई। लेकिन कुछेेक सेवाएं ही ऑनलाइन की गई। अब परिवहन विभाग ने 42 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इसमें अधिकतर लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और परमिट से संबंधित सेवाएं हैं। सेवाओं के ऑनलाइन होने के बाद लोग लोग घर बैठे ही अपने काम के लिए आवेदन कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने करीब नौ महीने पहले लाइसेंस और आरसी को भी डिजिटल रूप में देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लोगों के मोबाइल पर ही लाइसेंस और आरसी के लिए लिंक आ रहा है, जहां से लोग डिजिटल आरसी-लाइसेंस डाउनलोड कर रहे हैं। इससे पहले विभाग की ओर से स्मार्ट कार्ड दिया जाता था,जिसे लेने के लिए लोगों को आरटीओ कार्यालयों में आना पड़ता था। बिना ऑनलाइन सेवा के लोगों को हर काम के लिए आरटीओ ऑफिस आना पड़ता था। ऐसे में लोगों के काम एक ही दिन में नहीं हो पाते थे व कार्यालयों के चक्कर लगते थे साथ ही काम के लिए एजेंटों के भरोसे रहना पड़ता था। ऑनलाइन होने के बाद अब लोगों को आरटीओ और डीटीओ कार्यालय आए बिना ही आवेदन करने का मौका दिया गया है।
लाइसेंस संबंधित ये काम
लर्निग लाइसेंस आवेदन
रजिस्ट्रेशन-परमिट संबंधी
– अस्थायी आवेदन
– डुप्लीकेट आवेदन
– रजिस्ट्रेशन फीस
– रजिस्ट्रेशन एनओसी
– आरसी में पता बदलवाना
– रजिस्ट्रेशन नंबर रिटेंशन
ट्रांसफर ऑनरशिप नोटिस मोटर व्हीकल
– ट्रांसफर ऑनरशिप मोटर व्हीकल
– एडिशनल लाइफ टाइम टैक्स
– ट्रेड सर्टिफिकेट रिन्यूवल
– नया परमिशन
– डुप्लीकेट परमिट
परमिट सरेंडर
– रिन्यू परमिट
– रिन्यू परमिट ऑथराइजेशन
– स्पेशल परमिट आवेदन
– अस्थायी परमिट आवेदन
– कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू
– जारी करना
– डुप्लीकेट जारी करना
– पता बदलना
– मोबाइल नंबर अपग्रेड करना
– इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना
– वाहनों का लाइसेंस सरेंडर करना

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने