बीकानेर में इस जगह स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, दबिश देकर युवती सहित 6 लोग पकड़े

बीकानेर में इस जगह स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, दबिश देकर युवती सहित 6 लोग पकड़े

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने रानीबाजार पट्टी पेड़ा क्षेत्र में चल रहे रॉयल हर्बल स्पा सेंटर में दबिश देकर अनैतिक काम के आरोप में एक युवती और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग लडक़ी का भी दस्तयाब किया गया है। स्पा में नाबालिग लडक़ी से जबरन जिस्म फरोशी कराई जा रही थी। जिसे नारी निकेतन भिजवा दिया गया है। कोटगेट एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीबाजार पट्टी पेड़ा के आबादी इलाके में चल रहे रॉयल हर्बल स्पा में मसाज के नाम पर अनैतिक काम हो रहा है। सत्यापन करने के लिए एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया था।

कार्यवाही के दौरान मौके पर एक युवती और छह युवकों के साथ एक नाबालिग लडक़ी भी मिली। स्पॉ संचालक द्वारा एक युवती और नाबालिग लडक़ी से अनैतिक काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने स्पॉ सेंटर में रथखाना निवासी लक्ष्य सागर, हाथरस यूपी निवासी एक युवती, कमल, चौतीना कुंआ में किरायेदार मिठ्ठू बर्मन, मोहल्ला भिश्तियान कोतवाली निवासी हुसैन, मोहल्ला गैर सरियान निवासी समीर मुगल और चौपड़ाबाड़ी निवासी मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार