बीकानेर: 8 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, चाची पर लगा हत्या का आरोप

बीकानेर: 8 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, चाची पर लगा हत्या का आरोप

राजस्थानी चिराग, बीकानेर । जिले के जामसर इलाके में 8 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्चे तनु उर्फ रमजान के पिता मुमताज ने अपने ही भाई की पत्नी मिटू ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना 22 मई की शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तनु उर्फ रमजान अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेल के दौरान बच्चों में मामूली झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी चाची मिटु मौके पर पहुंची और उसने रमजान के साथ मारपीट करने लगी। रमजान के चिल्लाने की आवाजें सुनकर मां मंजुरा बानो दौडक़र पहुंची तो देखा कि मिटु बच्चे को बुरी तरह पीट रही है। मां ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई की।

परिजनों का दावा है कि मिटु ने जाते-जाते मासूम को जोर से लात मारी, जिससे उसको अंदरूनी चोट लगी जिससे वह ज़मीन पर गिर गया। डर और सदमे में डूबे बच्चे को मां किसी तरह अपने घर लाई और सुला दिया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के पिता मुमताज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर