भतीजे ने चाची की गला काटकर की हत्या, धारदार हथियार दिखा लोगों को भी धमकाया

भतीजे ने चाची की गला काटकर की हत्या, धारदार हथियार दिखा लोगों को भी धमकाया

राजस्थानी चिराग, अनूपगढ़। श्रीगंगानगर के रावला में एक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी ही चाची सर्वजीत कौर की गर्दन पर कसिए से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव में घटना के बाद मातम और दहशत का माहौल है। मामला श्रीगंगानगर जिले के रावला कस्बे के गांव 7 केएनडी में गुरुवार दोपहर का है।
क्या है मामला
रावला थाना एसएचओ नवनीत सिंह ने बताया-अर्शदीप सिंह (24) पुत्र जसविंदर सिंह का सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान अर्शदीप ने उसे थप्पड़ मार दिए। जब इस बात की जानकारी गुरचरण सिंह (अर्शदीप के चाचा) को मिली, तो वे अपनी पत्नी सर्वजीत कौर के साथ भतीजे अर्शदीप को समझाने उसके घर पहुंचे। इसी दौरान अर्शदीप ने गुस्से में आकर कसिए से अपनी चाची पर दो-तीन वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं। अर्शदीप लडक़ी के आरे पर काम करता है।
मौके पर लोगों को भी दी जान से मारने की धमकी
हो-हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी रूपचंद बवेजा ने बताया कि हमले के बाद अर्शदीप कसिया लहराते हुए लोगों को धमका रहा था कि अगर कोई बीच में आया तो वह उसे भी मार डालेगा। जब आरोपी मौके से फरार हुआ, तब पड़ोसियों ने सर्वजीत कौर को तुरंत रावला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर रावला थाने के एसएचओ नवनीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को राउंडअप कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
रावला थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि
प्रारम्भिक जांच में आरोपी ने अपनी चाची की हत्या आपसी पारिवारिक कलह के चलते कर दी। स्नस्रु और रूह्रक्च टीम आने के बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाएगा और मौके से घटनास्थल से नमूने उठाकर आगे की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट बीकानेर। सीएमएचओ ऑफिस के सब स्टोर में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे वहां…

    You Missed

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत