रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

जैसलमेर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की अगुआई में जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कम्पनी को तब तक काम नहीं करने देने के संबंध में चल रहे आंदोलन के बीच पुलिस ने शिव विधायक के खिलाफ झिनझिनयाली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। भाटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 224 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं राजकार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध किए जाने के संबंध में लगाई गई हैं। रविंद्र सिंह भाटी के विधायक होने के कारण इस मामले की जांच सीआईडी-सीबी करेगी।

गौरतलब है कि बईया गांव में गत शुक्रवार को भाटी ने दो ग्रामीणों को पुलिस की गाड़ी से उतरवा दिया था। उसके बाद शनिवार को यह मामला दर्ज किया गया। शनिवार को ही जिला प्रशासन के साथ जैसलमेर में शिव विधायक की वार्ता विफल हो गई थी। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज किए जाने के बाद शिव विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन मुकदमों के जोर से जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। इस तरीके से जनता न डरी थी, न झुकी थी और न डरेगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी-सीबी इस बात की भी जांच करें कि दो ग्रामीणों को किस आधार पर डिटेन किया गया? किस अधिकारी ने किसके कहने पर उन्हें डिटेन किया? भाटी ने कहा कि घटना के 48 घंटों बाद जयपुर और अहमदाबाद में बैठे सूट-पेंट वालों के इशारों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा