बीकानेर संभाग: भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत

बीकानेर संभाग: भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत

राजस्थान। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रविवार देर रात सादुलशहर इलाके के खैरुवाला के पास हुआ.

पेड़ से जा टकराई कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक अन्य युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में गंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सादुलशहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पांचों युवक कौन थे, वे कहां जा रहे थे और यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल