बीकानेर: घर में मृत अवस्था में मिला तीन से चार दिन पुराना बुजुर्ग महिला का शव

बीकानेर: घर में मृत अवस्था में मिला तीन से चार दिन पुराना बुजुर्ग महिला का शव

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक घर से उठती बदबू ने लोगों को चौंका दिया। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो सामने जो मंजर था, वो रूह कंपा देने वाला था। घर के भीतर 85 वर्षीय रतनी देवी का करीब तीन दिन पुराना शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन दिनों से मृत अवस्था में ही पड़ी थीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। वृद्धा घर में अकेली रहती थीं और अंतिम बार उन्हें शनिवार को ही देखा गया था।

शनिवार रात आई तेज आंधी के दौरान उड़ी मिट्टी उनके शरीर पर जम गई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु उसी दिन हो गई थी।
मंगलवार सुबह जब दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैली तो लोगों ने दरवाजा खोला और यह हकीकत सामने आई। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रतनी देवी की एकमात्र पुत्री कालूबास में रहती है और खुद भी गंभीर रूप से अस्वस्थ है। बड़ी मुश्किल से उसे और उसके पति को टैक्सी में बैठाकर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। वृद्धा की बेटी की ओर से पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया गया, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया। मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर