बीकानेर में रात 8 बजते ही होगा ब्लैक आउट, सायरन बजेंगे,पढ़ें ख़बर

बीकानेर में रात 8 बजते ही होगा ब्लैक आउट, सायरन बजेंगे,पढ़ें ख़बर

राजस्थानी चिराग। पिछले दिनों भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर है। युद्ध की परिस्थितियों में देश कैसे तैयार रहे, इसे लेकर आज रात मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। गृहमंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आज अंधेरा होने के बाद 8 बजे से 15 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा।

इस दौरान पहला सायरन बजते ही लाइट्स ऑफ करनी है, वहीं दूसरा सायरन बजते ही लाइट्स ऑन करनी है। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते निम्न हुए अपेक्षाएं की है। 1. सायरन बजने के साथ ही सभी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों की लाइटें पूर्णतया बंद कर लें और अतिशीघ्र किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। इस दौरान कोई लाइट चालू नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। 2. सड़कों पर वाहन चला रहे वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सायरन बजने के साथ ही वे अपने वाहनों को बंद करके सड़क किनारे खड़े हो जाएं। वाहनों की हेड लाइट बंद कर वाहन किसी भी स्थिति में नहीं चलाएं। 3. सभी आपातकालीन सेवाओं यथा अस्पताल और रेल सेवाओं आदि को ब्लैक आउट से पृथक रखा जाएगा।

शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग बीस स्थानों पर सायरन की व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर एक साथ सायरन बजाए जाएंगे। पहला सायरन अलर्ट का होगा और दूसरा ‘ऑल क्लियर’ का, तब तक सभी जिलेवासियों को पूर्ण सहयोग किए जाने की अपील की जाती है।बता दें कि ब्लैक आउट का समय 8 बजे से 8:15 बजे तय किया गया है।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई