बीकानेर में इस जगह आसमान से ऑयल की बरसात, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर में इस जगह आसमान से ऑयल की बरसात, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। संभाग मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित नाल एरिया में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से अचानक ऑयल की बरसात हुई। नेशनल हाइवे के पास दुकानों के आगे फर्श और टीनशेड पर ऑयल की काली बूंदे साफ नजर आईं। इसे देखकर एक बारगी लोग आश्चर्य में पड़ गए। आस-पास खड़े वाहनों की छतों पर भी ऑयल के काले छींटे मिलने पर आश्वास्त हुए कि यह ऑयल आसमान से ही गिरा है। लोगों ने इसकी जानकारी नाल पुलिस थाना को भी दी। पुलिस कर्मियों ने मौका देखा और सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दी। लोग कयास लगाते रहे कि यह आसमान से गुजर रहे किसी विमान से लीक हुआ ऑयल है, जो नीचे गिरा है। कुछ इसे पर्यावरण की घटना भी मान रहे हैं। नाल सहित आस-पास के क्षेत्र के ऊपर से विमानों का अंतरराष्ट्रीय रूट है। इसी बीच, यह भी बात सामने आई कि जिस विमान से ऑयल लीकेज होकर गिरा, वह सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गया है। सुरक्षा कारणों से इसके बारे में ज्यादा जानकारी एजेंसियों ने नहीं दी।

  • Related Posts

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया बीकानेर। रेलवे स्टेशन घंटाघर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था मिला है। जिसे सामाजिक संगठनों के सेवादारों…

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई डीडवाना-कुचामन जिले में एक साल्ट रिफाइनरी में एक श्रमिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

    You Missed

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू