बीकानेर: चारा खाली करने गया युवक, खुद चारे में दबा… 5 घंटे बाद मिला शव

बीकानेर: चारा खाली करने गया युवक, खुद चारे में दबा… 5 घंटे बाद मिला शव

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र की खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंगफली का चारा खाली करने आया चालक खुद उसी चारे के नीचे दब गया। पांच घंटे तक वह लापता रहा और फैक्ट्री कर्मियों को कुछ समझ नहीं आया। जब शाम को चारा हटाया जा रहा था, तभी उसमें दबे युवक का हाथ नजर आया। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो मामला पेचीदा लगने लगा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने सारा सच सामने ला दिया। यह हत्या नहीं, हादसा था। झुंझुनूं जिले के मनोहरपुरा निवासी लोकेश जाट (23) खारा की वुड्स फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। रविवार को वह मूंगफली का चारा लेकर फैक्ट्री पहुंचा और ट्रॉली को खाली करने की तैयारी करने लगा। वह जैसे ही ट्रॉली का पिछला तिरपाल खोलने गया, अचानक भारी मात्रा में चारा उसके ऊपर गिर गया और वह उसमें दब गया। जब काफी देर तक ट्रॉली खाली नहीं हुई, तो फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मालिक और कर्मचारी लोकेश को ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ट्रैक्टर मालिक पप्पूराम को बुलाया गया, जिसने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

चारे में दिखा हाथ, फिर टूटी सच्चाई की परत

शाम को जब चारा लोडर से हटाया जा रहा था, तभी उसमें से एक हाथ बाहर नजर आया। सभी सकते में आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस पहुंची, तो चारे के नीचे से लोकेश का शव मिला, चेहरा गमछे से ढंका हुआ था। शुरुआत में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। जामसर थानाधिकारी रवि कुमार के अनुसार, पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना की सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में लोकेश ट्रॉली का तिरपाल खोलते दिखा और फिर अचानक चारे के नीचे दबता हुआ नजर आया। इसके बाद परिजन भी मान गए कि यह हत्या नहीं, एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई रोहित जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी