बीकानेर में इस जगह बारिश से मकान की छत गिरी, सात महीने की बच्ची घायल

बीकानेर में इस जगह बारिश से मकान की छत गिरी, सात महीने की बच्ची घायल

बीकानेर में बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। इस बीच लूणकरणसर में बारिश से एक मकान की छत गिर गई, जिससे एक सात महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। दो दिन पहले तक तेज गर्मी के कारण बीकानेर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था लेकिन अब पारा गिरकर चालीस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ रहा है। सोमवार की शाम और देर रात हुई बारिश ने बीकानेर को गर्मी से एक बार राहत दे दी है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल थमता नजर आ रहा है।

लूणकरणसर के चक 282 आरडी में मंगलवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर एक बच्ची सो रहा था, जिसके चोट आई है। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर के बाहर थे, इसलिए वें सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी मौके पर पहुंची और मौका रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौपी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद और मुआवजे की मांग की है।

बारिश के बाद छत अचानक गिरी
कस्बे के चक 282 आर.डी. में लूणकरणसर निवासी हरूनाथ हिस्से पर खेती करते हैं। वे अपने परिवार के साथ खेत में बने कच्चे मकान में रहते हैं। मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद अचानक छत गिर गई।उन्होंने बताया कि सात माह की पौती उस समय घर के अंदर सोई हुई थी, जबकि वे और अन्य परिजन घर के बाहर अपने-अपने काम में लगे हुए थे। अचानक छत तेज आवाज के साथ ढह गई और पूरा मलबा नीचे गिर गया

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की