जेल की दीवार से बीड़ी-जर्दा फेंकते दो पकड़े, एक हिस्ट्रीशीटर का पुत्र

जेल की दीवार से बीड़ी-जर्दा फेंकते दो पकड़े, एक हिस्ट्रीशीटर का पुत्र

हनुमानगढ़। जिला जेल की दीवार से बीड़ी-जर्दा का पैकेट फेंकते मंगलवार शाम को बाइक सवार दो युवक पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही जेल में भेजे गए अपने पिता हिस्ट्रीशीटर मणिशंकर उर्फ मणिया निवासी सतीपुरा के लिए बीड़ी-​जर्दा फेंकने आया था। जंक्शन पुलिस ने इस संबंध में जेलर की सूचना पर केस दर्ज किया है। जेलर अमर भाटी ने बताया कि शाम को जेल की दीवार के ऊपर से बाइक सवार दो युवकों को एक संदिग्ध पैकेट फेंकते हुए आरएसी जवान ने मौके पर पकड़ लिया। पैकेट में बीड़ी-जर्दा और चूना था।

आरोपी तेजपाल उर्फ रमन पुत्र मणिशंकर निवासी सतीपुरा व उसके साथी रविंद्र सिंह के खिलाफ जंक्शन ​थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। गौरतलब है कि मणिशंकर उर्फ मणिया को दो दिन पहले ही जंक्शन पुलिस ने 7.59 ग्राम चिट्टा व 67850 रुपए नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसके अलावा जंक्शन पुलिस ने मंगलवार को 7.70 ग्राम चिट्टा सहित सुनील कुमार पुत्र रामकुमार गोस्वामी वार्ड 58 सुरेशिया को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार