राजस्थान में तीन इंजीनियर दोस्तों ने कमाए 150 करोड़, कई राज्यों में फैलाया नेटवर्क, तरीका जान पुलिस हैरान

राजस्थान में तीन इंजीनियर दोस्तों ने कमाए 150 करोड़, कई राज्यों में फैलाया नेटवर्क, तरीका जान पुलिस हैरान

आईपीएल के फाइनल मैच से ठीक पहले एमआईए थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो इंजीनियर और एक कंप्यूटर साइंस का ट्यूटर शामिल है। जो ऑनलाइन बेटिंग एप की वेबसाइट बनाकर लोगों से क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 2 लैपटॉप, एक हार्ड ड्राइव टीवी, 15 एटीएम कार्ड और एक एसयूवी 300 बरामद किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपियों ने 30 से ज्यादा वेबसाइट बनाई हुई है, जिनके जरिए अपना नेटवर्क राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों तक फैलाया हुआ है। ऑनलाइन सट्टे के मामले में नितिन पालीवाल पुत्र ओमप्रकाश पालीवाल निवासी स्कीम नंबर 10, महेश शर्मा पुत्र रामनगीना शर्मा निवासी अपना घर शालीमार और पीयूष शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी शिवाजी पार्क को गिफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आरोपियों द्वारा संगठित अपराध से कमाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

इस तरह खड़ा किया सट्टे का नेटवर्क

एमआईए थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने बताया कि आरोपी 2021 में दिल्ली के मनीष गुप्ता के संपर्क में आए और उसके लिए एप बनाने का काम करने लगे। इसकी एवज में मनीष तीनों आरोपियों को सैलरी देता था। बाद में साल 2022 में तीनों ने मिलकर महादेव सट्टा एप की तर्ज पर 30 से अधिक साइटें बनाकर 60 हजार से अधिक लोगों को जोड़कर सट्टे का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार