बीकानेर: नाबालिक लडक़ी का अपहरण कर किया दुष्कर्म! आरोपी सिक्किम से गिरफ्तार

बीकानेर: नाबालिक लडक़ी का अपहरण कर किया दुष्कर्म! आरोपी सिक्किम से गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। नोखा में नाबालिग लडक़ी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामस्वरूप भार्गव को सिक्किम के गंगटोक से पकड़ा गया है। पीडि़ता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी रामस्वरूप भार्गव, जो सामुदायिक भवन के पास नोखा का रहने वाला है, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था।
बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और एसपी कावेंद्रसिंह सागर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त एसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू और वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अमित कुमार की टीम ने आरोपी का पीछा किया

तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने पाया कि आरोपी नोखा से भागने के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और गंगटोक में छिपा। पुलिस टीम ने 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर गंगटोक से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार