बॉलीवुड एक्टर को पाकिस्तान से आई धमकी,बोला-माफी मांगे ले वरना होगा बुरा

बॉलीवुड एक्टर को पाकिस्तान से आई धमकी,बोला-माफी मांगे ले वरना होगा बुरा

राजस्थानी चिराग। बॉलीवुड़ एक्टर को एक बार फिर पाकिस्तान से धमकी मिलने की खबर सामने आयी है। यह धमकी पाकिस्तान के माफिया डॉन फारूख खोखर ने भाजपा नेता और बॉलीवुड एक्टर मिथुन को दी है।
डॉन खोखर ने मिथुन से कहा कि तुम माफी मांग लो, वर्ना मैं तुम्हारे पीछे पड़ा रहूंगा। मिथुन का बयान मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 27 अक्टूबर को कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में एक रैली में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, ‘एक नेता ने कहा था कि यहां 70 प्रतिशत मुस्लिम हैं और हिंदू यहां 30 प्रतिशत हैं। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर भागीरथी में तो नहीं बहाएंगे, लेकिन तुम्हें तुम्हारी जमीन पर जरूर दफना देंगे।

अभिनेता मिथुन को मिली जान से मारने की धमकी : इस इस्लामिक देश से आया धमकी  भरा वीडियो - Bharatiya

इससे पहले फारुख खोखर के राइट हैंड शहजाद भट्टी ने मिथुन को धमकाते हुए कहा था कि वे माफी मांग लें, वर्ना इस बकवास के लिए पछताना पड़ सकता है। इस पर मिथुन ने कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।पाकिस्तानी माफिया में टॉप पर चलने वाले डॉन फारुख खोखर अपनी वीडियो में कह रहा है, ‘मैंने पहले भी कहा था, फिर कह रहा हू। यह जो इंडियन एक्टर (मिथुन) है, पहले यह माफी और इबादत मांगे, लेकिन अभी तक माफी नहीं मांगी। जितना बड़ा इसने बयान दे दिया है, यह मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा।

Recent Posts

  • Related Posts

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और फिल्म Don 3 को लेकर विवाद लगातार गहराता…

    बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी राजस्थानी चिराग।बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी