बोलेरो और कार की भिड़ंत में कार में सवार युवक की मौत,हादसे में 5 लोग घायल

बोलेरो और कार की भिड़ंत में कार में सवार युवक की मौत,हादसे में 5 लोग घायल

राजस्थानी चिराग। चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के करणीसर गांव के बस स्टैंड पर सोमवार सुबह बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सोमासी टोल की एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने एक कार में सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

अस्पताल में बोलेरो में सवार घायलों ने बताया कि वह धोलिया गांव से डूंगरगढ़ के पास किसी का रिश्ता करने जा रहे थे। तभी करणीसर बस स्टैंड पर कार से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रामपुरा पट्टा झारिया निवासी गोविन्द सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक भवानी सिंह घायल हो गया। बोलेरो में सवार धोलिया राजगढ़ निवासी ड्राइवर गिरवर सिंह (37), शांति देवी (70), बाल सिंह (42) और भगवान सिंह घायल हो गए। बोलेरो में सवार दो महिलाएं बाबू देवी और राजू देवी को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया है। जहां कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा