बीकानेर: इस जगह लाठी व सरियों से युवक पर किया जानलेवा हमला

बीकानेर: इस जगह लाठी व सरियों से युवक पर किया जानलेवा हमला

बीकानेर। देशनोक में चौपानी मोहल्ले मेंतीन लोगों ने लाठी व सरियों से जानलेवा हमला कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में लहूलुहान युवक को सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एएसआई हनुमंत सिंह ने बताया कि घायल युवक के चाचा महेश उपाध्याय ने दी रिपोर्ट में बताया कि वे मंगलवार रात को चौपानी मोहल्ले में खड़े थे। तभी मूलचंद उपाध्याय ने उसके भतीजे शिव से शराब के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर में दो बेटे कृष व जसकरण के साथ लाठी व सरिया लेकर आया। तीनों ने एक राय होकर शिव पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिव के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए शिव के चाचा महेश को भी चोट आई है। घायल युवक शिव पुत्र भंवरलाल उपाध्याय का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके गले से सोने की चेन तोड़ कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत