हे राम ! मंदिर के पुजारी ने किया 2 दलित बालिकाओं से दुष्कर्म का प्रयास, प्रसाद दे बुलाया पास, नई चप्पल का दिया लालच, दांती से डरा की गंदी हरकतें !

हे राम ! मंदिर के पुजारी ने किया 2 दलित बालिकाओं से दुष्कर्म का प्रयास, प्रसाद दे बुलाया पास, नई चप्पल का दिया लालच, दांती से डरा की गंदी हरकतें !

राजस्थानी चिराग। बीकानेर जिले श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने आई है. जहां शनि मंदिर के पुजारी पर दो नाबालिग दलित बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. आरोपी पुजारी श्रीभगवान ने दोनों मौसेरी बहनों को पहले प्रसाद दिया और बाद में नई चप्पल दिलाने का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास किया है. श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की गई है. मामले सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित हर किसी को झकझोर दिया. जब सबको पता लगा कि दो मासूम बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म की कोशिश करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गांव के ही शनि मंदिर का पुजारी है.

पीड़ित बालिका के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां के साथ ननिहाल गई हुई थी. जहां 9 वर्षीया बालिका व उसकी मौसेरी 8 वर्षीय बहन शौच करने के लिए बाहर गई. वापसी के समय गांव के शनि मंदिर गई तो वहां मौजूद पुजारी दोनों बहनों को प्रसाद देने के बाद, मासूम के पांव में चप्पल नहीं होने पर उसको नई चप्पल देने के बहाने पास के होटल में लेकर गया और दोनों मासूम बहनों के कपड़े उतारकर, दांती दिखाकर जान मारने की धमकी देकर अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया.

पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए शनि मंदिर के पुजारी आरोपी श्रीभगवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं व अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की