बीकानेर के इस इलाके में मिले गौवंश के कटे पैर, गौ भक्तों में आक्रोश, दिया धरना

बीकानेर के इस इलाके में मिले गौवंश के कटे पैर, गौ भक्तों में आक्रोश, दिया धरना

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब शनि मंदिर के पास नवजात गौवंश के केवल कटे हुए पैर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और पशु एंबुलेंस पहुंची। कटे हुए अंगों को गोगागेट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है।व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि नवजात गौवंश के केवल पैर बरामद हुए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे यहां कैसे पहुंचे या किसी ने उन्हें जानबूझकर फेंका है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात गौवंश के शरीर के बाकी अंग कहां हैं।घटना के विरोध में गौरक्षक संगठन भी राजकीय पशु चिकित्सालय गोगागेट पहुंचे। उन्होंने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और गोगागेट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। गौरक्षकों का आरोप है कि गौवंश के साथ क्रूरता की गई है और उसे काटकर फेंका गया है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी कैलाश भार्गव भी मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सालय के अधिकारियों से वार्ता की।संयुक्त निदेशक कुलदीप व उप निदेशक डॉ. राजेश हर्ष ने बताया कि नवजात गौवंश के अंगों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, ताकि मौत के कारण और घटना की प्रकृति का स्पष्ट आकलन किया जा सके।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गुरूवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें नौ लोग…

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट