युवक ने रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकियां, लाखों के जेवर लेकर घरवालों के लिए ले लिया लोन

युवक ने रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकियां, लाखों के जेवर लेकर घरवालों के लिए ले लिया लोन

राजस्थानी चिराग। युवती से पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली सीआई पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हाइप्रोफाइल प्रकरण में मुखर्जीनगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, वहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। आरोपी ने पीड़ित युवती को ब्लैकमेल कर चालीस लाख रुपए के जेवर ऐंठ लिए।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी  से हुई।  आरोपी एक रेस्टारेंट पर ले गया और उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी, जिससे वह अचेत हो गई। इस दौरान उससे बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे अलग-अलग होटलों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने एक लाख रुपए मांगे। रकम नहीं होने की बात कही तो उसने गले में पहनी सोने की चेन ले ली। इसके बाद घर से सोने के जेवर मंगवाए। इस जेवरों को आरोपी और उसके परिवारिक सदस्यों ने फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर ऋण उठा लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने षडयंत्र में सहयोग किया। सीआई ने बताया कि जिस फाइसेंस कंपनी में गोल्ड गिरवी रखा है, उसकी जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की