राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोते सहित तीन को रौंदता हुआ निकला ट्रेलर

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोते सहित तीन को रौंदता हुआ निकला ट्रेलर
राजस्थानी चिराग।
राजस्थान के महुवा के उपखंड के सलेमपुर थानान्तर्गत के तालचिड़ी रोड पर हिंगोटवाड़ी के पास भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तालचिड़ी की तरफ से आ रहे ट्रेलर और आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई।

बेकाबू हुआ ट्रेलर
ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई और ट्रेलर बेकाबू होकर सामने से आ रहे हिंगोटवाडी निवासी नवल गुर्जर (65) पुत्र रामकरण व उसके पोते शैलेंद्र (12) पुत्र राजबहादुर उम्र 12 साल को रौंदता हुआ निकल गया। इसके बाद बाइक सवार मेहताबपुरा हिंडौन सिटी निवासी इमरान खान (40) पुत्र नूर मोहम्मद, राष्ट्रपति पुत्र निजाम एवं रफीक पुत्र कल्ली को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक इमरान के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य दो घायल हो गए।

खेत में घुसी ट्रैक्टर-ट्राॅली
तालचिड़ी पुलिस चौकी प्रभारी हरकिशन मीणा ने घायलों को बड़ागांव स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए महुवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी रफीक ने बताया कि ट्रेलर की गति इतनी तेज थी। ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मारते हुए करीब 15 फीट दूर खेत में उतर गया। दादा-पोता बाजार में सामान लेने और बाइक सवार तालचिड़ी जा रहे थे।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई