बीकानेर: अगर आप भी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर कर रहे हो सफर तो हो जाओ सावधान

बीकानेर: अगर आप भी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर कर रहे हो सफर तो हो जाओ सावधान

बीकानेर. बीकानेर रेलवे स्टेशन की आउटर लाइन पर जब ट्रेनें धीमी होती हैं, तो झपटमार पहले से घात लगाए खड़े रहते हैं। जैसे ही यात्री खिड़की या गेट के पास मोबाइल चलाते हैं या गहने पहने होते हैं, ये बदमाश झपट्टा मारकर सामान छीन भाग जाते हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 3:35 बजे लालगढ़ से बीकानेर आ रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही चौखूंटी फाटक से एमआर होटल के पास धीमी हुई, गेट पर खड़े एक यात्री का मोबाइल झपट लिया गया। यात्री शोर मचाते हुए रानीसर मोहल्ला तक भागा। मोहल्ले के लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ भी लिया, लेकिन बदमाश मौका पाकर फिर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सवा साल पहले बाबूलाल फाटक के पास श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन में यात्री पवन सैनी का मोबाइल छीना गया। पिछले साल, अबोहर जाने वाली ट्रेन में दो युवक मोबाइल लेकर भागे, जिन्हें मोहल्लेवालों ने पकड़ा, लेकिन नशे में होने के चलते पुलिस ने छोड़ दिया। चौखूंटी मोहल्ला विकास समिति और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की