7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

Budhaditya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब सूर्य और बुध एक ही राशि में साथ आते हैं तो बुधादित्य योग बनता है. 7 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4 बजकर 29 मिनट पर सूर्य और बुध एक ही डिग्री पर रहेंगे. इस स्थिति को खास माना जा रहा है. मान्यता है कि इस योग से कुछ राशियों के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है, खासकर धन और करियर के मामले में. सूर्य को पद, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार और संवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं तो निर्णय क्षमता मजबूत होती है और मेहनत का फल मिलने की संभावना बढ़ती है. तो आइए जानते हैं कि बुधादित्य योग के बनने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नौकरी और करियर के नए मौके बन सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए व्यापार और निवेश के मामले में यह योग शुभ माना जा रहा है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

सिंह राशि
इस योग से सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. नए स्रोतों से कमाई के अवसर मिल सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे. आर्थिक मामलों में यह समय सकारात्मक रह सकता है.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं. साहस और आत्मबल में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा